चंबा के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड, मकान राख; 20 लाख का नुकसान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में शनिवार सुबह आग लगने से दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्राम पंचायत करयूनी-कोठी के सेरी गांव में देवी सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों और बचाव दल ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान आग से एक अन्य मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर परिवार को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने भी प्रशासन को प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का अंतिम आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)