सिर्फ 4 माह में न्याय: गुना हत्याकांड में आरोपियों को उम्रकैद

Sunday, April 19, 2026 - 22:24
Updated: 3 months ago
0
सिर्फ 4 माह में न्याय: गुना हत्याकांड में आरोपियों को उम्रकैद

गुना (आरएनआई) केंट थाना क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या के एक प्रकरण में पुलिस की सटीक विवेचना एवं मजबूत अभियोजन के परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा मात्र 04 माह में ही आरोपियों को आजीवन कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया है।

*घटना का विवरण :-*

16 नवम्बर 2025 को केंट क्षेत्र में निर्माणाधीन हाईराइज शासकीय क्वार्टर में कार्यरत बिहार निवासी श्रमिक शंकर (उम्र 22 वर्ष) की उसके ही साथी श्रमिक तूफानी मांझी एवं राजेश मांझी द्वारा मारपीट कर तथा सिर को कीचड़ में दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई थी । घटना के संबंध में केंट थाने में अप.क्र. 1029/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। केंट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र एक घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

*पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन :-*

प्रकरण में सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा द्वारा अत्यंत बारीकी एवं सटीकता से जांच करते हुए मजबूत साक्ष्य एकत्रित किए गए एवं सम्पूर्ण विवेचना उपरांत दिनांक 23 जनवरी को अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा सभी गवाहों को समय पर प्रस्तुत करते हुए साक्ष्यों को मजबूती के साथ न्यायालय के समक्ष रखा गया। शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी के मार्गदर्शन में लोक अभियोजक अलंकार बशिष्ठ द्वारा प्रभावी ढंग से की गई ।

*न्यायालय का निर्णय :-*

               माननीय सत्र न्यायाधीश अभिताभ मिश्र, न्यायालय गुना द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2026 को निर्णय सुनाते हुए दोनों आरोपियों तूफानी पुत्र कैलाश मांझी (उम्र 27 वर्ष) एवं राजेश पुत्र सुखदेव मांझी (उम्र 29 वर्ष) निवासीगण ग्राम खेरवादर्प जिला शिवहर (बिहार) को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास एवं प्रत्येक को 1-1 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

*पुलिस टीम का सम्मान :-*

               इस प्रकरण में उत्कृष्ट कार्य कर आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीम, जिला अभियोजन अधिकारी हजारीलाल बैरवा, लोक अभियोजक के.जी. राठौर, लोक अभियोजक अलंकार बशिष्ठ, सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा, निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, सउनि ईश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक राजू वघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी एवं आरक्षक शुभम रघुवंशी द्वारा किए गये उत्कृट कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा सभी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया । साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द सक्सेना द्वारा इस टीम को 30,000/-रूपये नगद इनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User