कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, नेशनल हाईवे और ब्रिजों पर लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश

Monday, August 17, 2026 - 22:51
Updated: 5 hours ago
0
कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, नेशनल हाईवे और ब्रिजों पर लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश

कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल ने सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क सुधार कार्य हो चुके हैं, वहां दोबारा अनाधिकृत कट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि वाहनों की नियमित चेकिंग जारी रखी जाए ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। साथ ही बारिश के बाद सभी सड़कों पर रोड मार्किंग और साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्‍होंने नेशनल हाईवे स्थित हनुमान टेकरी की सर्विस रोड के मरम्‍मत के निर्देश दिये। 

नेशनल हाईवे और ब्रिज पर लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि नेशनल हाईवे, विशेषकर ब्रिज पर लाइटिंग व्यवस्था रात्रि में हमेशा चालू रखें। लाइटिंग से दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्‍होंने नेशनल हाईवे पर गौवंश के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौवंश को गौशालाओं में ही रखा जाये। उन्‍होंने गौशलाओं में पर्याप्‍त चारा की व्‍यवस्‍था रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

 

बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, अ‍तिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User