उत्तराखंड में 5 साल बाद देर से पहुंचेगा मानसून, एक सप्ताह की देरी; आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Tuesday, June 30, 2026 - 11:38
0
उत्तराखंड में 5 साल बाद देर से पहुंचेगा मानसून, एक सप्ताह की देरी; आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में इस बार मानसून करीब पांच साल बाद एक सप्ताह की देरी से दस्तक देने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की धीमी रफ्तार के कारण प्रदेश में गर्मी और उमस का असर सामान्य से अधिक समय तक बना रहेगा। हालांकि अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम के बदलते पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का असर इस वर्ष भी साफ देखने को मिला। बीते साल की तरह इस बार भी मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी अपेक्षाकृत कम रही और अधिकतम तापमान अधिकांश समय सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। लेकिन मानसून में देरी के कारण अब गर्मी और उमस का दौर लंबा खिंचने की संभावना है।

सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, हालांकि दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल हल्की बारिश से राहत जरूर मिल रही है, लेकिन बारिश रुकते ही उमस फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User