जालौन में SDM और ब्लॉक प्रमुख के बीच टकराव: धक्का देने और थप्पड़ मारने के प्रयास का वीडियो वायरल, आरोप-प्रत्यारोप तेज
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है, वहीं एक क्षण ऐसा भी नजर आता है जिसमें एसडीएम ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते और कथित तौर पर थप्पड़ मारने का प्रयास करते हुए दिखाई देते हैं।
सोमवार को ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने प्रेसवार्ता कर एसडीएम पर अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 23 जून को कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान यह घटना हुई थी। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायत पत्र सौंपते हुए सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में भी प्रस्तुत किया है।
करीब चार मिनट 27 सेकंड के वायरल वीडियो में एसडीएम को कोल्ड स्टोरेज का ताला खोलने और संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए देखा और सुना जा सकता है। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो जाता है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है। वीडियो में एसडीएम द्वारा ब्लॉक प्रमुख को धक्का देने और कथित तौर पर थप्पड़ मारने का प्रयास भी दिखाई देता है, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
हालांकि, एसडीएम रिंकू सिंह राही ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह पूरा मामला जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से उछाला जा रहा है। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं और मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)