इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह की मौत

Friday, June 12, 2026 - 22:35
Updated: 4 months ago
0
इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते के भतीजे प्रभात सिंह की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि प्रभात सिंह, जो राजनाथ सिंह के रिश्ते के भाई प्रदीप सिंह के बेटे थे, गुरुवार देर रात इंदौर-देवास रोड पर शिप्रा थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। वे कार से उतरकर दोबारा बैठने ही जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। 

इस दौरान महज कुछ सेकंड के अंतर में वे भी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे में उनके साथ मौजूद तीन अन्य दोस्त घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद प्रभात सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली भेजा गया है, जहां से उसे वाराणसी ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

#IndoreAccident #

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User