नन्हे कदम, बड़े सपने: मांगरू स्कूल में सजा बच्चों के लिए खास टॉय रूम

Monday, April 6, 2026 - 18:13
Updated: 4 months ago
0
नन्हे कदम, बड़े सपने: मांगरू स्कूल में सजा बच्चों के लिए खास टॉय रूम

हाथरस (आरएनआई) खेल और पढ़ाई दोनों ही बच्चों की तरक्की के लिए बराबर जरूरी हैं।” इसी सुंदर विचार को साकार करते हुए निस्वार्थ सेवा संस्थान ने मांगरू गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एक सुसज्जित टॉय रूम (खेल कक्ष) भेंट किया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर, उन्हें खेलकूद के प्रति भी जागरूक करना है, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास संतुलित रूप से हो सके। संस्था द्वारा तैयार किए गए इस टॉय रूम में बच्चों की उम्र और रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के खेल उपलब्ध कराए गए हैं।इनडोर खेलों में शतरंज, लूडो, कैरम बोर्ड और बॉलिंग पिन जैसे खेल शामिल हैं, जो बच्चों की सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करेंगे। वहीं आउटडोर खेलों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और हुला हूप जैसी सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे बच्चों का शारीरिक विकास और टीम भावना मजबूत होगी।टॉय रूम को देखकर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। उनके चेहरों पर आई मुस्कान इस पहल की सफलता को दर्शाती है। यह टॉय रूम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि पढ़ाई के बीच बच्चों को तरोताजा रखने में भी मदद करेगा।संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह पहल संस्था के निरंतर सेवा कार्यों का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य बच्चों को बेहतर सुविधाएं और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे एक स्वस्थ, जागरूक और सफल नागरिक बन सकें।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, विशाल सोनी, यश वार्ष्णेय, विद्यालय के प्राचार्य संजीव राघव, शिक्षक मुकेश चौहान, रवि कुमार तथा शिक्षिकाएं सुनीता देवी एवं सोनिका चौरसिया उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User