श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की बैठक सम्पन्न
राजेश श्रीवास्तव
जौनपुर कायस्थ समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक रविवार 9 अगस्त को शाम 7 बजे श्री गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव जी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भारत/सदस्य श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर/के आवास पर बैठक आयोजित किया गया बैठक में आगामी कार्यक्रमों 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक निकलने वाली श्री चित्रगुप्त भगवान शोभायात्रा पर विचार विमर्श किया गया एवं सभी संगठनों को मजबूत करने पर रणनीति बनाई गई एवं जिले के सभी कायस्थ समाज जौनपुर संगठन एकजुट हैं और शोभायात्रा में सर्व समाज समुदाय के सभी भगवान चित्रगुप्त जी भक्तों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। और श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी जी एवं संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट जौनपुर जी सर्व समाज को जोड़ते हुए एक कमेटी का गठन करेंगे।
संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज समुदाय के देवता हैं और रहेंगे आदि काल से सदियों से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना होती रही है उस समय कोई जाती पाती भी नहीं थी तब भी पूजा अर्चना होती थी।


बैठक में सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता ,संयोजक श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर,
दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश, चंद्रमोहन श्रीवास्तव संस्थापक अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर,
दयाशंकर निगम जिलाध्यक्ष कायस्थ एकता मंच जौनपुर ,
गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर,
डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब जिलाध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर,
दयाल सरन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर,
मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर/ संस्थापक अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर,अजय वर्मा अज्जू भैया जिला अध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर, मनोज वर्मा जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा 0064 जौनपुर , विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक वरिष्ठ पत्रकार,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ सुमित श्रीवास्तव, संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुपम श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, डॉ मिथलेश श्रीवास्तव, डॉ सुधीर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, रूपेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, गणतंत्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, रमाकांत श्रीवास्तव , प्रदीप निगम, अमित निगम, अजय निगम, विजय निगम, ब्रह्म कुमार निगम, अंजू निगम, जितेंद्र श्रीवास्तव, अरुण वर्मा राजेश श्रीवास्तव मास्टर सर, शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, साहित अन्य कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए।

अगली बैठक सावन माह बाद कायस्थ एकता मंच जौनपुर के जिला अध्यक्ष एवं श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के सदस्य दयाशंकर निगम जी के अहियापुर आवास पर होगी तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।
संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक वरिष्ठ पत्रकार ने किया।
आयोजक गिरिजेश श्रीवास्तव जी ने आए हुए सभी लोग का आभार व्यक्त किया।
निधन पर शोक सभा हुईं
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 जौनपुर के जिला अध्यक्ष/प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव पूर्व कर्मचारी संघ नेता की भाभी माता श्रीमती शीला श्रीवास्तव पूर्व चेयरमैन आजमगढ़ के निधन पर एवं
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ ज्योति श्रीवास्तव रूहटा की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा शांति के लिए विनती किया।
श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)