शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा हुए सम्मानित

Friday, June 12, 2026 - 22:36
Updated: 2 months ago
0
शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा हुए सम्मानित

शिवपुरी। (आरएनआई) शहर के प्रतिभाशाली बालक ईशान गोयल पुत्र संकेत गोयल (गोयल मेडिकल) (आयु 8 वर्ष) ने अपनी असाधारण मानसिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए International Book of Records में विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर शिवपुरी एवं मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

बुद्धि बूस्टर मेंटल मैथ क्लासेस के छात्र ईशान गोयल ने मात्र 48 सेकंड में 1 से 10 तक के पहाड़े सुनाकर "Fastest to Recite 1 to 10 Multiplication Tables by a Kid" का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उपलब्धि उन्होंने 7 मई 2026 को प्राप्त की।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने ईशान गोयल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ईशान की सफलता जिले के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और यह सिद्ध करती है कि लगन, मेहनत एवं सही मार्गदर्शन से बच्चे नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं।बुद्धि बूस्टर एजुकेशन प्रा. लि. के संचालक रितेश गुप्ता एवं श्रीमती रोशनी गुप्ता ने ईशान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User