शाहाबाद:उच्च शिक्षा मंत्री परियल गांव पहुंचकर प्रधान और ग्रामीणों से मिली, निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया

Wednesday, June 10, 2026 - 21:04
Updated: 2 months ago
0
शाहाबाद:उच्च शिक्षा मंत्री परियल गांव पहुंचकर प्रधान और ग्रामीणों से मिली, निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया

शाहाबाद हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री परियल गांव में एसडीएम के साथ हुए बवाल के बाद बुधवार को शाम 4:00 बजे पहुंची। उन्होंने यहां पर पैरालिसिस की शिकार ग्राम प्रधान शिवरानी और जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के साथ साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने समस्त ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच होगी। पुलिस किसी भी ग्रामीण को परेशान नहीं करेगी। दो दिन पूर्व एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा बाढ़ राहत चौकी का निरीक्षण करने के बाद अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण कर रहे थे। इस समय ग्राम प्रधान शिवरानी के प्रतिनिधि उदयवीर सिंह और एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा के बीच हाट टाक हो गई। बात ज्यादा बढ़ने पर एसडीएम ने प्रधान प्रतिनिधि को उठवाकर गाड़ी में डलवा लिया जिससे ग्रामीण और महिलाएं उग्र हो गई और एसडीएम के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में एसडीएम के सिर में गंभीर चोटें आई और वह लहू लुहान हो गई। उत्तेजित ग्रामीणों ने उदयवीर को छुड़ा लिया उसके बाद पुलिस ने परियल गांव में तांडव मचाया। जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के घर पर तोड़फोड़ की और आधा दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ कर कोतवाली में बंद किया गया लेकिन रात में एक नौ वर्षीय बालिका की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया। घटना मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद लालाराम के पक्ष में भाजपा के पूर्व और वर्तमान जिला अध्यक्ष के उतर जाने के बाद माहौल काफी गर्म हो गया। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए पूरा गांव फरार हो गया। बुधवार को शाम 4:00 बजे प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजनी तिवारी परियल गांव पहुंचीं। यहां पर उन्होंने पैरालिसिस की शिकार प्रधान शिवरानी से मुलाकात की उन्होंने रोते हुए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी और अपने साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से भी अवगत कराया। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत द्वारा बताया गया कि वह घर पर नहीं थे। एसडीएम द्वारा जानबूझकर माहौल को गर्म किया गया और भीड़ में किसी महिला ने एसडीएम के ऊपर पत्थर फेंका। उनके बेटे द्वारा उनके साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। पिता के पकड़े जाने के बाद 9 साल की बेटी की सदमे से हुई मौत को लेकर वह पीड़ित परिजनों से मिलीं और सभी को आश्वासन दिलाया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। निष्पक्ष जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा गांव के कोई भी लोग फरार नहीं रहेंगे सभी लोग अपने-अपने घरों पर रहकर अपना दैनिक काम करेंगे। पुलिस जांच कर रही है प्रशासनिक स्तर से भी जांच हो रही है। किसी भी ग्रामीण को घबराने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, शाहाबाद भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिलल पांडे पिंटू, अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User