राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा के करोड़ों के मकान पर कार्रवाई की तैयारी
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रशासन अब उसके निर्माणाधीन आलीशान मकान पर कार्रवाई की तैयारी में है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम नोटिस जारी किया है।
बताया जा रहा है कि लवकुश मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे और नकदी की गिनती करने वाले स्टाफ का हिस्सा था, जहां उसकी मासिक सैलरी लगभग 12,000 से 15,000 रुपये थी। इसी बीच, अधिकारियों के अनुसार वह करीब 1,000 वर्गफुट के प्लॉट पर लगभग 1 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से दोमंजिला आलीशान मकान बनवा रहा था। मामले की जांच जारी है और संपत्ति के स्रोतों की भी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)