राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

Monday, May 25, 2026 - 19:22
Updated: 4 months ago
0
राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

नई दिल्ली (आरएनआई)।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की।

इस बैठक में श्री गडकरी ने टिकाऊ, मजबूत और कुशल राजमार्ग अवसंरचना के विकास को सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन और उन्नत प्रौद्योगिकियों तथा आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। इन बैठकों में विभागीय केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्‍टा और हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और परियोजना ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। 

श्री गडकरी ने बैठक में राजस्थान के 10,064 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव की स्थिति का आकलन किया। इसके साथ ही उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश में 1,947 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को बडे पैमाने पर मॉनसून से पहले तैयारी के लिए उपाय करने का निर्देश दिया। इनमें प्रभावी जल निकासी प्रबंधन, ढलान संरक्षण कार्य, सक्रिय निवारकरखरखाव और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य व्यवधानों को कम करना, सड़क सुरक्षा बनाए रखना और दीर्घकालिक परिसंपत्ति स्थायित्व को बढ़ावा देना है। एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User