‘’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

Wednesday, November 12, 2025 - 21:09
Updated: 10 months ago
0
‘’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के नवाचार मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से भूमि संबंधित विवादों का निराकरण आपसी सहमति के आधार पर किया जा रहा हैं।

इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के संबंध में ग्राम बमुरिया तहसील आरोन में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम आवेदक राकेश पुत्र दिमानसिंह जाति रघुवंशी एवं अनावेदक रवि पुत्र गोविंदसिंह जाति यादव का खेतों में पानी निकासी संबंधी विवाद का मौके पर उपस्थित पंचानों के समक्ष आवेदक एवं अनावेदक के मध्य विवाद का आपसी सहमति से निराकरण कराया गया।

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, हल्का पटवारी हरदयाल धाकड़ सहित आवेदक एवं अनावेदक सहित मेड़िया कृषक उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User