मध्य प्रदेश से राज्यसभा पहुंचे भाजपा के तीन चेहरे, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से राज्यसभा हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल एवं महेश के केवट निर्वाचित घोषित हुए। आज भोपाल स्थित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के निज निवास पर सभी आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्हें विजयश्री की आत्मीय बधाई दी।
खंडेलवाल जी तीनों का संगठन के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम तथा जनसेवा का व्यापक अनुभव निश्चित रूप से संसद के उच्च सदन में मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रहित के विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।
आपने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप सभी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा जनआकांक्षाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
आप सभी के सफल, प्रभावी एवं जनकल्याणकारी संसदीय कार्यकाल हेतु मंगलकामना करता हूँ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)