मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 19 दिन चलेगा सत्र

Thursday, January 15, 2026 - 20:33
Updated: 8 months ago
0
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 19 दिन चलेगा सत्र

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 19 दिनों तक चलने वाले इस बजट सत्र के दौरान 12 बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। सत्र में राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है, क्योंकि विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीति के साथ सत्र में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User