सुल्तानपुर में संदिग्ध हालात में दो दोस्तों की मौत, दुकान पर अचानक बिगड़ी तबीयत
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार रात एक दुकान पर बैठे दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें उल्टी हुई और वे गिर पड़े। इसके बाद दोनों नहीं उठे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त सोमवार रात दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)