अनिरुद्ध-काव्या की शादी का कार्ड वायरल, पीएम मोदी से लेकर रजनीकांत तक को न्योते की चर्चा
चेन्नई। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। दोनों के नवंबर में शादी के बंधन में बंधने की खबरों के बीच रिसेप्शन में देश की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय सहित कई प्रमुख हस्तियों को रिसेप्शन का निमंत्रण दिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक भव्य वेडिंग कार्ड का वीडियो वायरल हुआ, जिसे अनिरुद्ध और काव्या की शादी का निमंत्रण पत्र बताया गया। कार्ड में सजावटी बॉक्स, भगवान गणेश की मूर्ति, मिठाइयां और अन्य उपहार दिखाई देते हैं। हालांकि, फैक्ट-चेक रिपोर्टों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाया गया कार्ड इस जोड़े का नहीं है। यह दुबई के कारोबारी कन्नन रवि के बेटे दीपक रवि की शादी से जुड़ा है।
अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन को लेकर बताया जा रहा है कि समारोह 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित हो सकता है। काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन तथा परिवार के अन्य सदस्य कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण देने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय को निमंत्रण दिए जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
हालांकि, वायरल कार्ड को लेकर फैलाई जा रही जानकारी और वास्तविक निमंत्रण के बीच अंतर है। इसलिए सोशल मीडिया पर प्रसारित कार्ड को अनिरुद्ध और काव्या का आधिकारिक वेडिंग कार्ड मानना सही नहीं होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)