भोपाल ISBT में भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की छह बसें चपेट में
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) परिसर में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में वर्मा ट्रेवल्स की चार बसों सहित करीब आधा दर्जन बसें आ गईं। आग तेजी से फैलने के कारण बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एक बस से शुरू हुई और आसपास खड़ी अन्य बसों तक फैल गई। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी।
प्रारंभिक जानकारी में बस के एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती खबरों में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)