दलेर मेहंदी विवाद: बेटे गुरदीप बोले- पूरा परिवार तनाव में, सभी का जताया आभार

Sunday, October 25, 2026 - 13:34
0
दलेर मेहंदी विवाद: बेटे गुरदीप बोले- पूरा परिवार तनाव में, सभी का जताया आभार

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब गायक के बेटे गुरदीप मेहंदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गुरदीप ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार तनाव में है, लेकिन सभी मिलकर इस स्थिति का सामना कर रहे हैं।

गुरदीप ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बताया कि जब यह विवाद हुआ, तब वह भारत से बाहर थे। बाद में उन्होंने अपने पिता से बात कर उनका हालचाल पूछा। उनके मुताबिक, दलेर मेहंदी ने जवाब दिया, “फर्स्ट क्लास”, यानी वह ठीक हैं। गुरदीप ने कहा कि पिता की इस बात को लेकर भी चर्चा होने लगी, जबकि परिवार के लिए यह पूरा मामला तनावपूर्ण रहा है।

उन्होंने इस मुश्किल समय में साथ देने वाले प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का आभार जताया। गुरदीप ने अपने चाचा और गायक मीका सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से परिवार को इसी तरह प्यार और समर्थन देते रहने की अपील करते हुए कहा कि जैसा उनके पिता कहते हैं, बाकी सब भगवान संभाल लेंगे।

दरअसल, 18 अक्टूबर को उत्तराखंड के टिहरी में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के बीच मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। मंत्री ने आरोप लगाया था कि गायक ठीक से गा नहीं रहे थे और लिप-सिंक कर रहे थे। उन्होंने गायक की स्थिति पर भी सवाल उठाए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया।

इसके बाद मीका सिंह समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया और कलाकारों के सम्मान का मुद्दा उठाया। वहीं, सुबोध उनियाल ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा था कि उनकी आपत्ति प्रदर्शन को लेकर थी। इस विवाद पर अब गुरदीप की प्रतिक्रिया के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User