इंदौर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, भारत-न्यूजीलैंड टीमें पहुंचीं शहर
इंदौर (आरएनआई) क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंदौर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं, जहां 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का सबसे अहम मुकाबला खेला जाएगा। टीमों के शहर पहुंचते ही प्रशंसकों में जबरदस्त जोश नजर आया और जगह-जगह विराट कोहली व रोहित शर्मा के नाम के नारे गूंजते रहे।
पांच मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1–1 से बराबरी पर है, ऐसे में इंदौर का यह मुकाबला सीरीज की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। होलकर स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह है और स्टेडियम खचाखच भरने की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)