भाजपा ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

Tuesday, April 14, 2026 - 14:38
Updated: 4 months ago
0
भाजपा ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई। हाट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ एक परिवार के लोगों का महिमा मंडन करने का काम किया है जबकि बाबा साहब अंबेडकर को हमेशा नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया है । मगर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें परम सम्मान दिया है और आगे भी देती रहेंगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव,रमेश मालवीय, घासीराम अहिरवार,सुनील मालवीय,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र बड़कुल नीरज निगम आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता,पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा,हरिसिंह यादव, अरुण चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

 संचालन महामंत्री चन्द्रप्रकाश अहिरवार व आभार ओम प्रकाश नरवरिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत सभी ने अम्बेडकर भवन पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User