भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर रेप का केस दर्ज, महिला बोली- पति को नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण किया
भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश के सतना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। भाजपा नेता पर एक महिला के दुष्कर्म के आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने रविवार रात मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सतीश की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। बता दें कि महिला और सतीश की चैट वायरल होने और रेप के आरोप बाद पार्टी ने सतीश शर्मा को भाजपा से निष्कासित कर दिया था। इतना ही नहीं शर्मा की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी थी। इसी बीच महिला का आरोप है कि सतीश उसे लगातार धमका रहा है और यह सिलसिला बीते चार साल से जारी था। महिला ने आरोप लगाए कि सतीश कहता है कि - मेरी सरकार है। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
ये है पूरा मामला
मामला 6 महीने पहले का है। अप्रैल में कोलगवां थाना में महिला ने सतीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि वह भाजपा नेता सतीश शर्मा से उसकी जान पहचान हुई और धीरे धीरे सतीश उसके करीब आता गया। सतीश ने उसके पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2023 में उसके घर आकर उससे संबंध बनाए और शोषण किया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो जांच के नाम पर पुलिस ने मामले को लटकाए रखा। इसी मामले में तीन दिन पहले महिला का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो खुदकुशी कर लेगी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी एक्शन में आए और थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



