बीएसए बने उन्नाव के डीआईओएस, डीएसओ का बंदाऊ स्थानांतरण

मऊ के डीएसओ  विजय होंगे मथुरा के डीएसओ

Monday, June 16, 2025 - 20:43
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) जनपद के दो  अधिकारियों  का स्थानांतरण हो गया है। शासन स्तर से मथुरा से तेज तर्रार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त की पदोन्नति करते हुए उनको उन्नाव का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। फिलाहल शासन ने उनके स्थान पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं की है। जबकि जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण बंदाऊ  जनपद के लिए इसी पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर मऊ जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी विजय कुमार को मथुरा भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को आज दिन भर उनके शुभ चिंतकों के द्वारा उनके अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त का कार्यकाल अपने नियमित निरीक्षण के लिए जाना जाता है। उनके द्वारा सबसे ज्यादा जोर समय से विद्यालयों को खोलना, पढाई के स्थर को सुधारने पर रहा। वहीं उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के कार्य कराए। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उनके विरोध हर संभव फसाने के लिए सक्रीय रहे। लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके।
दूसरी तरफ जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडल शोप निर्माण, उपभोक्ताओं को ऑन लाइन राशन वितरण प्रकिया को बढावा दिया। राशन वितरण में पारदर्शिता पर जोर दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर पर बीएसए के स्थानांतरण की सूची मुख्यमंत्री के विचाराधीन पड़ी हुई है। जिस पर एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री से सहमति होने के बाद बडे़ स्तर पर बीएसए की स्थानांतरण की सूची जारी होने की संभावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User