गुना में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: हाट रोड से हटाए गए ठेले और पक्के निर्माण, फल-सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट किया गया

Jun 16, 2025 - 21:15
Jun 16, 2025 - 21:23
 0  1.9k
गुना में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: हाट रोड से हटाए गए ठेले और पक्के निर्माण, फल-सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट किया गया

गुना (आरएनआई) गुना नगर के आम सड़को पर अतिक्रमण कर आम लोगो निर्बाध आवागमन में बाधक बने हाथ ठेलो के साथ रास्ते में पक्के अतिक्रमण को निर्मित करने वालो पर आज एसडीएम, सीएमओ एवं तहसीलदार के नेतृत्व में हाट रोड से कार्यवाही करके अतिक्रमण को हटाया गया ।

इस दौरान कई स्थाई अतिक्रमण को तोड़ा गया तथा डिवाइडर किनारे खड़े फल सब्जी विक्रेताओं को पुरानी गल्ला मंडी में शिफ्ट किया गया।

अब इस कार्यवाही में शहर के अन्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण,अवैध निर्माण,रास्ते में अवरोध के साथ नालियों पर स्थाई निर्माण करके आवागमन को प्रभावित करने वाले लक्ष्मीगंज,जयस्तंभ मंदिर गली,सुगन चौराहे, कोतवाली गली,भगतसिंह चौक ,नई सड़क,सदर बाजार सहित बड़ी गलियों में अतिक्रमण हटाने की मांग की जाने लगी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0