कांग्रेस छात्र संगठन ने ब्रज चिकित्सा संस्थान पर किया धरना प्रदर्शन

Monday, June 16, 2025 - 19:56
Updated: 1 year ago
0
कांग्रेस छात्र संगठन ने ब्रज चिकित्सा संस्थान पर किया धरना प्रदर्शन

मथुरा (आरएनआई) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई मथुरा द्वारा मथुरा के ब्रज चिकित्सा संस्थान में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हरीश पचौरी द्वारा किया गया जिसका मुख्य कारण बृज चिकित्सा संस्था के पास भारतीय नर्सिंग काउंसिल की मान्यता न होने के बाद भी विगत 4 वर्षों से उसे आधार पर बच्चों को गुमराह करके प्रवेश व शिक्षा सुचारू रखने का कार्य किया गया और विद्यार्थियों की कई बार आईएनसी की मान्यता लाने पर जब मांग की गई तो कॉलेज प्रशासन में उसे यह कहकर टाल दिया कि यह आवश्यक नहीं है इसके बाद एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव रोहित राणा जी की उपस्थिति में सोमवार को एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया और इसे छात्रों की मांग पूरी ना होने तक जारी रखने का आवाह्न किया ।

साथ ही मीडिया से रूबरू हुए हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरीश पचौरी ने बताया कि अगर महाविद्यालय ने छात्रों पर जबरन कार्यवाही या दबाव बनाकर उनकी आवाज दबाने का कार्य किया तो एनएसयूआई कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

 इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रवीण ठाकुर ने बताया कि अगर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की बात नहीं मानी और इस समस्या का हल नहीं करा तो यह प्रदर्शन और आगे जारी रहेगा  यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि जब प्रदर्शन को समझाने में कॉलेज प्रशासन विफल रहा तब जिलाधिकारी ने उसका संज्ञान लिया और एक जांच समिति बनाई और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आश्वाशन दिया ।

एनएसयूआई छात्रों की लड़ाई जारी रखेंगे।आज प्रदर्शन के दौरान काफी नोक झोंक कॉलेज प्रशासन से हुई ।

इस दौरान महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, प्रदेश सचिव एडवोकेट अनाम धन्य तिवारी महानगर सेवादल के अध्यक्ष दीपक पाठक,  जिलाउपाध्यक्ष हर्ष चौरसिया, रमन चतुर्वेदी, सुनील गांधी उपाध्याय, राहुल ,निशांत,सनी ठाकुर आदि मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User