यूपी: ओवरटेक की होड़ में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 17 महिलाओं समेत 20 घायल

Sunday, October 25, 2026 - 20:39
0
यूपी: ओवरटेक की होड़ में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 17 महिलाओं समेत 20 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में रविवार दोपहर सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसा अलीगढ़ रोड पर डुप्ताकलां पुल के पास हुआ, जहां दूसरे ट्रैक्टर के ओवरटेक करने के दौरान टक्कर लगने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में 17 महिलाओं और तीन पुरुषों समेत कुल 20 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, डिबाई तहसील के मोहम्मदपुर खुर्द गांव के करीब 35 ग्रामीण शनिवार शाम नगर कोट वाली देवी के दर्शन करने गए थे। इसके बाद रविवार सुबह सभी श्रद्धालु अनूपशहर पहुंचे और गंगा स्नान व पूजा-अर्चना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ रोड पर दूसरे ट्रैक्टर के चालक ने आगे निकलने की कोशिश में ओवरटेक किया और श्रद्धालुओं की ट्रॉली को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अनूपशहर कोतवाली पुलिस पहुंची और एंबुलेंस व पुलिस वाहन की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार प्रिया देवी और सीओ शशांक श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User