बीएलओ मानदेय बढ़ोतरी की वायरल खबर का सच: आदेश नया नहीं, 2 अगस्त को ही जारी हुआ था
एमपी (आरएनआई) बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का मानदेय दुगुना किए जाने की खबर कल से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कई बड़े मीडिया संस्थानों ने भी इसे “नया आदेश” बताकर प्रसारित किया, जिससे बीएलओ समुदाय में उत्साह के साथ भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई।
लेकिन जांच में सामने आया है कि यह दावा नया नहीं है। दरअसल चुनाव आयोग यह आदेश 2 अगस्त को ही जारी कर चुका था। हालांकि आदेश की प्रतियां सोशल मीडिया पर अब दोबारा तेजी से फैलने लगी हैं, जिससे लोगों को लगा कि मानदेय बढ़ोतरी को लेकर नई घोषणा की गई है।
पिछले कुछ दिनों में लगातार कई बीएलओ कर्मचारियों की मौत की खबरें सामने आई हैं। इन्हीं घटनाओं के बीच यह पुराना आदेश फिर से वायरल हुआ और बिना मूल आदेश या उसके जारी होने की तिथि की जांच किए कई मीडिया हाउस और सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इसे साझा करना शुरू कर दिया।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रशासनिक आदेश की तारीख और स्रोत की पुष्टि किए बिना उसे “ताज़ा आदेश” बताना भ्रामक जानकारी फैलाता है। आयोग ने भी इस संबंध में अब तक कोई नया परिपत्र जारी नहीं किया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



