बाढ़ के पानी में बहकर मुजफ्फरपुर पहुंचा कई हिरण, वन विभाग ने सभी को सुरक्षित किया रेस्क्यू
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ के साथ बहकर एक साथ कई हिरण को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है. जिले के पारू थाना अंतर्गत गंडक नदी में आए बाढ़ के पानी के बहाव के साथ आए कई हिरण और उसके बच्चे की सूचना स्थानीय ग्रामीण द्वारा वन विभाग को दिया गया. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी है. सूचना मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास कुमार पांडे वनों के क्षेत्र पदाधिकारी साहेबगंज ने अपने वनरक्षी और रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच कर सभी स्थल से हिरण और उसके बच्चे को सुरक्षित ले जाया गया है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी लगभग आधा दर्जन से ज्यादा हिरणों को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) भेजा जाएगा.
बाढ़ के पानी में वन्यजीवों के बहकर आने के बाद वन विभाग की टीम उनकी निगरानी और रेस्क्यू में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में वन्यजीवों के मिलने की सूचना पर तत्काल टीम भेजकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है.
इस टीम में रेस्क्यू प्रभारी नितिन चंद्रा अपने रेस्क्यू टीम के साथ साथ वनरक्षी सूरज कुमार, वनरक्षी रॉबिंस कुमार एवं अन्य वनकर्मी आदि प्रमुख रूप से थे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)