मुरादाबाद की फैक्टरी में भीषण आग, दो किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार; इलाके में अफरा-तफरी

Monday, September 14, 2026 - 14:30
0
मुरादाबाद की फैक्टरी में भीषण आग, दो किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार; इलाके में अफरा-तफरी

मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्टरी से उठता धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को खाली कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, निर्यातक मोहम्मद तसलीम की फैक्टरी में हैंडीक्राफ्ट के सामान तैयार किए जाते हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक फैक्टरी की एक यूनिट में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और फैक्टरी के चारों तरफ ऊंची लपटें उठने लगीं। हैंडीक्राफ्ट के सामान के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडे के मुताबिक, फिलहाल 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग की चपेट में आई यूनिट के साथ ही फैक्टरी की दूसरी यूनिट को भी सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आग वहां तक न फैल सके।

आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के अन्य स्थानों से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं। दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने के साथ ही उसे फैक्टरी के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User