फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम द्वारा फूड कलर, चांदी वर्क, मावा एवं अन्य मिष्ठान्न पदार्थों के स्पॉट टेस्ट कर उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता का किया परीक्षण

Monday, October 13, 2025 - 22:03
Updated: 11 months ago
0
फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम द्वारा फूड कलर, चांदी वर्क, मावा एवं अन्य मिष्ठान्न पदार्थों के स्पॉट टेस्ट कर उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता का किया परीक्षण

गुना_राधौगढ़ (आरएनआई) त्योहारों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्टर के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघौगढ़ अमित सोनी की उपस्थिति में फूड सेफ्टी विभाग की टीम द्वारा महात्मा गांधी मार्ग, रामनगर चौराहा, राघौगढ़ स्थित प्रमुख मिष्ठान्न प्रतिष्ठानों पर व्यापक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अंबिका बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा, मलाई बर्फी एवं नमकीन सेव तथा पार्श्वनाथ स्वीट्स नमकीन एंड मिष्ठान भंडार से मावा, मिल्क केक एवं नमकीन सेव के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए।

साथ ही खाद्य कारोबार संचालकों को प्रतिष्ठान में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने, खाद्य पदार्थों का उचित रखरखाव, रासायनिक रंगों एवं चांदी वर्क जैसी सामग्री के नियमानुसार उपयोग तथा अनुज्ञप्ति शर्तों के अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा फूड कलर, चांदी वर्क, मावा एवं अन्य मिष्ठान्न पदार्थों के स्पॉट टेस्ट कर उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता का परीक्षण भी किया गया। त्योहारों के समय में मिलावटी मिष्ठान्न के सेवन से उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे निरीक्षण आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ की जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा खाद्य सुरक्षा विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि उपभोक्ता स्वास्थ्य एवं जनहित की प्रभावी सुरक्षा की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User