फतेहगढ़-बमोरी की वन भूमि से किसी को बेदखल न किया जाए, आगे कोई भी नया कब्जा वन भूमि पर किसान नहीं करेंगे:पूर्व मंत्री सिसोदिया

Monday, May 26, 2025 - 18:02
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) जिले के फतेहगढ़ वन रेंज की वन भूमि ओर रेंज में जंगल भूमि में अवैध कब्जे को लेकर जो विवाद किसानों ओर वन विभाग में चल रहा था, उसका पटाक्षेप क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर आज गुना पहुंचे प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के द्वारा डीएफओ ओर फतेहगढ़ रेंजर से चर्चा होने के बाद संभवतः हो गया हैं। पूर्व मंत्री बोले- जो ट्रैक्टर गलत पकड़े, उन्हें छोड़ें:* बता दे कि वन भूमि पर खेती करते पकड़ाए थे पांच ट्रैक्टर; कहा- उन्हें वन विभाग ने पकड़ कर जप्त कर लिया था, वहीं पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि वन अधिकारियों से उन्होंने कहा हैं कि जो किसान 25 वर्षों से वन भूमि पर खेती कर अपना भरण पोषण कर रहे हैं उन्हें बेदखल न किया जाएं। आगे कोई भी बाहर का व्यक्ति वन भूमि पर कब्जा करता तो उन्हें रोके। आगे जो किसान खेती कर रहे हैं वे कब्जा नहीं करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User