रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर भाजपा जनों ने सिंगवासा घाट की साफ-सफाई कर की गंगा आरती

Monday, May 26, 2025 - 17:56
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर  जिला मुख्यालय गुना पर 21 से 31 मई के बीच प्रतिदिन किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत छठवें दिवस सोमवार को भाजपा जनों द्वारा सिंगवासा घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही घाट पर गंगा आरती कर किया पूजा-अर्चन । 

इस दौरान उपस्थित जनों ने घाट किनारे पड़ी पन्नी, कूड़ा, कचरा उठाकर घाट को स्वच्छ बनाया। स्वच्छता कार्यक्रम में अतिथि भाजपा जन थे।

भाजपा जिला प्रभारी विकास जैन नखराली ने कार्यक्रम को संबोधित कर लोकमाता अहिल्याबाई बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर के द्वारा धर्म निष्ठा, लोक कल्याण के प्रति कराए गए कार्यों की गूंज आज 300 वर्ष बाद भी स्थापित एवं प्रासंगिक है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के समस्त स्थापत्य प्रेरणादायक है। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने कहा कि निश्चित रूप से देखा जाए तो भारतीय इतिहास में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के बाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व सनातन विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने शासन काल के दौरान विषम परिस्थितियों में राज्य को सशक्त बनाने के साथ जनता की भलाई खासकर महिलाओं के उत्थान, सम्मान के लिए कई विशेष योजनाएं चलाईं। उन्होंने जल स्त्रोतों को बढ़ावा देते हुए कई बावड़ी, कुएं तालाबों का निर्माण कराया। नदियों पर घाट बनवाएं साथ ही तहस-नहस किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार भी उनके द्वारा कराया गया। उन्होंने उस समय जनता के हित में बहुत सी धर्मशालाएं भी बनवाई। राजमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर आभार मंडल अध्यक्ष संयोजक परेश भार्गव ने माना। स्वच्छता अभियान में केंट मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User