पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा, बोले— 'चंदा चोरी नहीं रोक पाए, अब दर्शन से रोक रहे'

Tuesday, June 30, 2026 - 11:45
0
पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा, बोले— 'चंदा चोरी नहीं रोक पाए, अब दर्शन से रोक रहे'

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या कूच से पहले अमेठी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर निगरानी और पुलिस बल तैनात किया। इस बीच अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा पुलिस को चकमा देकर देर रात ही अयोध्या पहुंच गए। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह भी मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 9 बजे गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से अयोध्या रवाना होने का कार्यक्रम तय था। इससे पहले पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ल, देवमणि तिवारी, सर्वेश सिंह, अवनीश सेनानी समेत कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। बुधवार सुबह कांग्रेस कार्यालय पर ताला लटका मिला।

अयोध्या पहुंचने के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आए थे, लेकिन उन्हें दर्शन करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, **"चंदा चोरी को तो नहीं रोका जा सका, लेकिन एक हिंदू को भगवान श्रीराम के दर्शन से रोका जा रहा है।"** उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर किस परंपरा में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन से रोका जाता है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए लोकतांत्रिक विरोध को दबा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User