देशभर में बढ़ेंगी MBBS-MD सीटें, राज्यों से मांगे गए प्रस्ताव; नए AIIMS और मेडिकल कॉलेजों पर भी मंथन

Tuesday, June 30, 2026 - 11:47
0
देशभर में बढ़ेंगी MBBS-MD सीटें, राज्यों से मांगे गए प्रस्ताव; नए AIIMS और मेडिकल कॉलेजों पर भी मंथन

देश में डॉक्टरों की कमी दूर करने और मेडिकल शिक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एमबीबीएस और एमडी सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा है। इसके साथ ही कई राज्यों ने नए AIIMS, सरकारी मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर स्थापित करने की मांग भी केंद्र सरकार के समक्ष रखी है।

देश में वर्तमान में करीब 780 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें लगभग 1.18 लाख एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। इसके बावजूद हर वर्ष लाखों छात्र मेडिकल शिक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। सरकार का मानना है कि मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी से डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और विशेष रूप से ग्रामीण तथा दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। वर्तमान में देश में लगभग 7.5 लाख पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं, जबकि बढ़ती आबादी के अनुसार डॉक्टरों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश के लिए बड़ा स्वास्थ्य पैकेज मांगा। उन्होंने आबादी के अनुपात में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का बजट बढ़ाने, स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या में वृद्धि करने और नर्सिंग शिक्षा के विस्तार को प्राथमिकता देने की मांग रखी।

केंद्र सरकार अब राज्यों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर एमबीबीएस और एमडी सीटों के विस्तार के साथ-साथ नए AIIMS, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना पर आगे की योजना तैयार करेगी। इससे देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User