नीट विवाद पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, काउंटर एफआईआर की मांग को लेकर थाने में डटे कांग्रेसी
रायपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर नई दिल्ली में हुए कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि भाजपा नेताओं के खिलाफ भी काउंटर एफआईआर दर्ज की जाए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर के खम्हारडीह थाने के बाहर लगातार धरने पर बैठे हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया, लेकिन पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया। पार्टी इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता की आवाज की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की होती है, लेकिन मंत्री स्वयं प्रदर्शन में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी भाजपा पर सुनियोजित हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर पत्थरबाजी की गई और पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)