दिल्ली में प्लेट धोने वाला निकला जासूस! सैन्य ठिकानों की कर रहा था रेकी
दिल्ली (आरएनआई) उत्तर प्रदेश से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में समीर नाम के शख्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दिल्ली के एक होटल में प्लेट धोने का काम करने वाला समीर दरअसल संवेदनशील सैन्य ठिकानों की रेकी में जुटा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने बीते एक साल में गुजरात से लेकर पंजाब तक कई महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी की। उसके पास से 17 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें 183 वीडियो और फोटो मिले हैं। बताया जा रहा है कि उसे पाकिस्तान से भारत में CCTV कैमरे लगाने और रणनीतिक जगहों की जानकारी जुटाने का टास्क मिला था। अंबाला रेलवे स्टेशन पर कैमरा लगाने की योजना भी सामने आई है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की गहराई से जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)