बवाना में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप, स्कूल टैक्सी चालक गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल के टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार किया है। बच्ची द्वारा सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
परिवार का आरोप है कि आरोपी चालक ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी, जिसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल में उपलब्ध तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। फुटेज देखने के बाद बच्ची ने आरोपी चालक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विकास करीब आठ महीने से स्कूल के लिए टैक्सी चला रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, फोन में छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाने से संबंधित कई वीडियो मिले हैं।
पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सुरक्षित कर ली है। मामले की जांच जारी है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)