तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में युवा उत्सव का उद्घाटन सत्र उत्साहपूर्वक संपन्न

Wednesday, November 12, 2025 - 21:23
Updated: 10 months ago
0
तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में युवा उत्सव का उद्घाटन सत्र उत्साहपूर्वक संपन्न

गुना (आरएनआई) क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में आज युवा उत्सव 2025 का उद्घाटन सत्र अत्यंत उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुना विधायक पन्नालाल शाक्य एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. दयाराम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. किशन यादव ने की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. ललित नामदेव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रभात चौधरी, डीसीडीसी डॉ. देवेंद्र कुमार भड़ेरिया सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिलों से पधारे विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रोफेसर उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के मधुर गान से हुआ, जिसका मनमोहक प्रस्तुतीकरण विश्वविद्यालय की छात्रा कु. चेल्सी शर्मा ने किया। तत्पश्चात कु. कलावती लोधी एवं कु. नेहा लोधी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा विश्वविद्यालय परिसर विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और उमंग से प्रफुल्लित रहा।
युवा उत्सव के प्रथम दिवस पर रंगोली, एकल गायन (सुगम भारतीय), समूह गायन (भारतीय), एकल गायन (पाश्चात्य), समूह गायन (पाश्चात्य), एकल गायन (शास्त्रीय), एकल नृत्य (शास्त्रीय), समूह नृत्य (लोक) तथा एकल वादन (ताल वाद्य) जैसी विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह, सृजनशीलता और कलात्मकता की सराहना की।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने प्रेरक उद्बोधन में युवाओं से कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, दृढ़ समर्पण और निरंतर मेहनत से उसे प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही सफलता की जननी है तथा कठिन परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।

कुलगुरु प्रो. डॉ. किशन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही इस देश की रीढ़ हैं। भारत का भविष्य आपके कंधों पर टिका है। ईमानदारी से मेहनत करें, परिस्थितियों से ऊपर उठें, परिवार और समाज को आगे बढ़ाएं, स्वयं का विकास करें तथा अपनी क्षमताओं को चरम तक पहुँचाएँ। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा “आपका परिश्रम ही आपकी सबसे बड़ी पूँजी है।”

कार्यक्रम के समापन पर कुलसचिव डॉ. ललित नामदेव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. हिंदू सिंह धाकड़ ने किया जिनका सहयोग सुश्री रितिका जैन, सुश्री नेहा नंदा, सुश्री विधि जैन, डॉ. मनीषा नाहर ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User