जैन समाज ने DGP कैलाश मकवाना का किया सम्मान, सोनागिर चोरी कांड के खुलासे पर जताया आभार
भोपाल में जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यह सम्मान हाल ही में सोनागिर जैन तीर्थ में हुई चोरी की घटना के सफल खुलासे के बाद दिया गया।
दरअसल, 5 अप्रैल को दतिया जिले के सोनागिर तीर्थ से चांदी की मूर्ति सहित करीब 25 लाख रुपये की चोरी हो गई थी, जिससे जैन समाज में भारी आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी मकवाना ने सुनील जैन के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। पुलिस की तत्पर कार्रवाई से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया।
इस उपलब्धि पर ग्वालियर से आए प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी का सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में बालचंद जैन, राजेन्द्र जैन, डॉ मुकेश जैन, मूलचंद जैन, विजय कुमार जैन और जिनेन्द्र कुमार जैन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस दौरान डीजीपी के ओएसडी मलय जैन भी उपस्थित रहे।
जैन समाज ने पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता से समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)