जिला शिक्षा अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण

Sunday, March 8, 2026 - 19:42
Updated: 5 months ago
0
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल ने आज बोर्ड परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु स्थापित शा. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुना स्थित मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्यांकन कार्य की बारीकियों का अवलोकन किया और संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोयल ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को निर्देशित किया कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। अंकों की प्रविष्टि एवं गणना पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ की जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने गणित, संस्कृत, अकाउंटेंसी एवं जीव विज्ञान विषयों के मूल्यांकनकर्ताओं के प्रशिक्षण की समीक्षा की तथा मूल्यांकन मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण का मूल्यांकन 10 मार्च से प्रारम्भ होगा। अब तक हाई स्कूल की लगभग 35 प्रतिशत एवं हायर सेकेंडरी की 45 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न हो चुका है।

आज के प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्य में जो शिक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, उनके प्रति प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तलब की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा “मूल्यांकन कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें देरी या अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाएं।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User