महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को किया प्रेरित
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद पंचायत आरोन की ग्राम पंचायत झाझोंन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती संध्या यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत आरजीएसए के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश सैनी ने की। विशेष अतिथि के रूप में शिक्षक किरण नरवरिया, संगीता बुनकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी बाई सेन तथा चंदा बाई सहारिया उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक आरजीएसए संदीप मेहरा द्वारा किया गया। उन्होंने महिला दिवस के महत्व और इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की बेटियों आस्था लोधी एवं आरुषी यादव का सम्मान भी किया गया। साथ ही रंगपंचमी के अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, समानता के अधिकार को समझने तथा सतत विकास लक्ष्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में लक्ष्मण यादव, ब्लॉक समन्वयक जीतू रघुवंशी, सचिव हरिप्रसाद भार्गव, ग्राम रोजगार सहायक वेदप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी को महिला दिवस की शपथ भी दिलाई गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)