अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्‍ट्रेट में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Sunday, March 8, 2026 - 19:41
Updated: 5 months ago
0
अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्‍ट्रेट में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

गुना (आरएनआई) अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्‍ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल एवं विशिष्‍ट अतिथि के रूप में सुश्री मधुलिका मूले मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट तथा श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रही। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्‍वती के पूजन एवं दीप प्रज्‍वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ.ऋचा जैन सहायक प्राध्‍यापक शा. स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय गुना द्वारा करते हुये कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्‍तुत कर महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं की विस्‍तृत जानकारी प्रदान की गई। 

कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा प्रतिभागी महिलाओ पर पुष्‍प वर्षा कर स्‍वागत किया। एवं अपने संबोधन में महिला दिवस के महत्‍व के बारे में अवगत कराते हुये कहा कि, अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्‍कृतिक और रा‍जनीतिक उपलब्धियों का जश्‍न मनाने एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढाने के लिये मनाया जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालित प्रमुख योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को सशक्‍त बनाने पर विभाग की प्रशंसा की। 

कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि श्रीमती मधुलिका मूले द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को न्‍यायीक प्रक्रिया से अवगत कराते हुये कहा कि, घर को स्‍वर्ग बनाने के लिये महिला का होना अनिवार्य है। 

कार्यक्रम में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी देते हुये बताया की महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता, सलाह, वकील, और परामर्श प्रदान कर नारी सशक्तिकरण को बढावा देता है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सामाजिक एवं कार्यक्षेत्र में उत्‍कृष्‍ठ कार्य करने बाली महिलाओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरण कर सम्‍मान किया गया। 
सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग  दिनेश कुमार चंदेल द्वारा सभी को अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुये नारी सशक्तिकरण की कविता का वाचन किया। 

अंत मे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अब्‍दुल गफ्फार द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभार व्‍यक्‍त करते हुये अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उक्‍त कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का समस्‍त स्‍टाफ उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User