फिरोजाबाद में निस्वार्थ सेवा संस्थान की नई इकाई का गठन, विनय अग्रवाल बने जिलाध्यक्ष
हाथरस निस्वार्थ सेवा संस्थान ने फिरोजाबादक्ष मे किया नया गठन चलेंगे साथ-साथ, थामे अपनों का हाथ” के संदेश के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान ने फिरोजाबाद में अपनी नई इकाई की शुरुआत की। 23 अक्टूबर 2026 को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।यह कार्यक्रम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल जी के मार्गदर्शन और जिला प्रभारी निष्कर्ष गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से विनय अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, स्वाती अग्रवाल को जिला सचिव और मनीष अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल जी ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का मतलब जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके जीवन में खुशियाँ लाना है। सभी को मिलकर सेवा भाव से काम करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुँच सके।
उन्होंने कहा कि “जब हम सब मिलकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तो हमारा छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।”निस्वार्थ सेवा संस्थान हाथरस में लंबे समय से समाजसेवा के विभिन्न कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही मूक पशुओं की सेवा, रक्तदान, कन्यादान, अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार और डिजिटल शिक्षा जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।फिरोजाबाद इकाई में शुरुआती सेवा कार्यों के अंतर्गत रक्तदान को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही संस्थान के अन्य सेवा कार्यों को भी धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा।
फिरोजाबाद इकाई की शुरुआत से संस्थान के सेवा कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ाना है।“भूख से रोने नहीं देंगे, भूखा हम सोने नहीं देंगे” — इसी संकल्प के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नीरज गोयल, सीए प्रतीक अग्रवाल, जिला प्रभारी निष्कर्ष गर्ग, सारांश तालीवाल, जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल, जिला सचिव स्वाती अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विकास जौहरी, शैलेन्द्र सिंह, नितिन जैन, नेहा अग्रवाल, सागर जैन, आशुतोष सिंह, अखिल अग्रवाल, नवीन कुमार, वैभव जौहरी, गौरव चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)