ग्वालियर में दो बहनों की बहादुरी, मोबाइल लूटकर भागे बदमाश को पीछा कर दबोचा; पुलिस ने किया सम्मानित

Monday, August 10, 2026 - 23:11
0
ग्वालियर में दो बहनों की बहादुरी, मोबाइल लूटकर भागे बदमाश को पीछा कर दबोचा; पुलिस ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो सगी बहनों अर्पिता अग्रवाल और रसिता अग्रवाल ने मोबाइल लूट की घटना के बाद साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाश को पकड़वा दिया। कॉलेज जा रही दोनों बहनों से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। बहनों ने उसका पीछा किया और आगे जाकर बदमाश के गिरने के बाद उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। अर्पिता अग्रवाल और रसिता अग्रवाल स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने स्कूटी पर पीछे बैठी बहन के हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गया।

अचानक हुई इस घटना के बाद दोनों बहनों ने घबराने के बजाय बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक पीछा करने के दौरान बदमाश के सामने एक टेंपो आ गया, जिसके चलते उसे बाइक की रफ्तार कम करनी पड़ी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा और दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया।

घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बहनों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मोबाइल लूट की इस घटना के साथ उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

दोनों बहनों की हिम्मत की जानकारी मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों ने उनकी सराहना की। ग्वालियर एसएसपी और एएसपी ने अर्पिता अग्रवाल और रसिता अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया।

दोनों बहनों की बहादुरी की इलाके में भी चर्चा हो रही है। सेठ समाज के लोगों ने अर्पिता और रसिता की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थिति में साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। पुलिस ने हालांकि लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User