गुना से बीना–रुठियाई नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

Saturday, June 27, 2026 - 22:20
Updated: 2 months ago
0
गुना से बीना–रुठियाई नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

गुना (आरएनआई) पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल अंतर्गत गुना रेलवे स्टेशन पर 27 जून को केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीना–गुना-रुठियाई नई मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में उन्होंने नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत संरचना के व्यापक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चम्बल एवं मालवा क्षेत्र में रेलवे के कायाकल्प करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत है। 

उन्होंने बताया कि गुना संसदीय क्षेत्र विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत एवं ठहराव कराने का कार्य किया साथ ही गुना स्टेशन पर चल रहे अधोसंरचना कार्य मॉडल की संबंधित रेलवे अधिकारियों से विस्तृत रूप से जानकारी ली।

नई मेमू ट्रेन का नियमित संचालन 27 जून 2026 से प्रारंभ हो गया है।

गाड़ी संख्या 61625 बीना–रुठियाई मेमू बीना स्टेशन से प्रतिदिन 16:20 बजे प्रस्थान कर सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 19:05 बजे गुना पहुंचेगी तथा 19:40 बजे रुठियाई पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 61626 रुठियाई–बीना मेमू रुठियाई स्टेशन से 20:00 बजे प्रस्थान कर 20:20 बजे गुना पहुंचेगी तथा सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए उसी दिन रात्रि 23:20 बजे बीना पहुंचेगी।

रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में उपस्थित रहे।

नई बीना–रुठियाई मेमू सेवा तथा गुना संसदीय क्षेत्र में तीव्र गति से चल रहे रेलवे विकास कार्य पश्चिम मध्य रेल की यात्री-केंद्रित कार्यशैली का प्रमाण हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा तथा व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User