गुना में रचेगा इतिहास: एक ही परिवार के पांच सगे भाई बने पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्र

Friday, June 12, 2026 - 22:32
Updated: 4 months ago
0
गुना में रचेगा इतिहास: एक ही परिवार के पांच सगे भाई बने पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्र

गुना (आरएनआई) गुना नगर के जाने माने श्रेष्ठि स्व.फूलचंद जी छतरपुरिया का परिवार। पूरा परिवार धर्म से जुड़ा, साधन संपन्न और सुसंस्कारित परिवार। सुधीर जी-शशि जी एवं सुनील जी-रवि जी दोनो भाइयों को तीर्थंकर बालक के पिता-माता बनने का सौभाग्य मिला है, इनके बड़े भाई रमेशचंद जी परिवार को राजा श्रेयांश और अनिल जी के बेटे अनुज को सौधर्म इंद्र तथा छोटे भाई अतुल जी को कुबेर इन्द्र बनने का सौभाग्य मिला है। खास बात ये है कि इसी परिवार द्वारा छतरपुरिया एस्टेट की भूमि पर एक जिनालय का निर्माण किया गया है। जिसमे मूलनायक श्री मुनिसुब्रतनाथ जी विराजेंगे। इसी जिनालय के पंचकल्याणक भी हो रहे हैं। कुल मिलाकर पूरा परिवार पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव में परम सौभाग्य को प्राप्त कर रहा है।_

_ज्ञातव्य है कि गुना नगर में पांच जिनालयों के एक साथ पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य एवं ब्र.श्री प्रदीप भैया सुयश प्रतिष्ठाचार्य के नेतृत्व में 17 से 25 जून तक होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User