गुना में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 41 वाहनों पर कार्रवाई; 20,200 रुपये जुर्माना वसूला

Thursday, August 20, 2026 - 22:44
Updated: 2 days ago
0
गुना में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 41 वाहनों पर कार्रवाई; 20,200 रुपये जुर्माना वसूला

अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीमों द्वारा शहर के जयस्तंभ चौराहा, हनुमान चौराहा एवं जगत होटल तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग की गई । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई । 

जिसमें बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों, निर्धारित मानकों के अनुरूप हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगाने वाले वाहनों, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई 

अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा कुल 41 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20,200/-रुपये जुर्माना वसूल किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User