अंगूठा लगवाकर पर्ची थमाई, राशन नहीं दिया! पिपल्यामोती की महिला ने डीलर के खिलाफ कलेक्टर से लगाई गुहार

Thursday, August 20, 2026 - 22:41
Updated: 2 days ago
0

जिले की चांचौड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पिपल्यामोती की शासकीय उचित मूल्य (कंट्रोल) दुकान के संचालक की तानाशाही और गबन का मामला सामने आया है। राशन न मिलने से परेशान एक गरीब भील समाज की महिला ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर डीलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और बकाया राशन दिलवाने की गुहार लगाई है।

ग्राम पिपल्यामोती निवासी पीडि़ता रोड़ी बाई पति तूफान सिंह भील ने कलेक्टोरेट पहुँचकर दी शिकायत में बताया कि वह पात्र हितग्राही है और शासकीय राशन से ही उसके परिवार व बच्चों का पालन-पोषण होता है। लेकिन कंट्रोल दुकान का संचालक नेनकराम भील पिछले माह अप्रैल 2026 से वर्तमान माह अगस्त तक मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उसे राशन नहीं दे रहा है। राशन के बदले डीलर सिर्फ एक कागजी पर्ची थमा देता है।

जब महिला राशन की मांग करती है तो संचालक द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है। शिकायत करने की बात कहने पर डीलर खुलेआम धमकी देता है कि जिससे चाहो शिकायत कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, सब मेरी जेब में रहते हैं। राशन न मिलने के कारण पीडि़ता का परिवार भूखे-प्यासे रहने को मजबूर है। महिला ने कलेक्टर से दुकान संचालक के खिलाफ जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने, अप्रैल से अगस्त तक का बकाया राशन तुरंत दिलवाने तथा नियमित राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User