गुना: जगन्नाथ रथ यात्रा में चेन स्नेचिंग, आधा दर्जन महिलाओं को बनाया निशाना
मध्य प्रदेश के गुना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन महिलाओं को निशाना बनाया गया। वारदात यात्रा शुरू होने के कुछ ही देर बाद, लगभग 100 मीटर के दायरे में हुई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित महिलाओं ने अपने गले से चेन छीने जाने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
स्थानीय लोगों ने भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)