कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद नई लापरवाही का आरोप, बिना सुरक्षा किट सफाई कराते समय मजदूर की बिगड़ी तबीयत

Tuesday, July 28, 2026 - 14:07
0
कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद नई लापरवाही का आरोप, बिना सुरक्षा किट सफाई कराते समय मजदूर की बिगड़ी तबीयत

कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में हुए बॉयलर ब्लास्ट के बाद सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि हादसे के अगले ही दिन फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना मास्क, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों के दिहाड़ी मजदूरों से राख की सफाई कराई, जिससे एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार को फैक्ट्री में बॉयलर में पिच अनलोडिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया था। हाई टेम्परेचर के कारण उबलता हुआ कच्चा मटेरियल बाहर निकल आया और आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए नगर सेना, बालको, सीएसईबी और अन्य औद्योगिक इकाइयों की दमकल टीमों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत की। हादसे में कच्चा माल और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

बताया जा रहा है कि रविवार को नियमित कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे, जिसके बाद रेलवे फाटक क्षेत्र से 10–11 दिहाड़ी मजदूरों को बुलाकर फैक्ट्री की सफाई कराई गई। आरोप है कि उस समय राख पूरी तरह ठंडी नहीं हुई थी और मजदूरों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए।

सफाई के दौरान कथरीमाल निवासी मजदूर शिवशंकर साहू की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार पहले उसे गले में खराश हुई, जिसके बाद उसकी हालत और खराब हो गई। रात में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों का आरोप है कि गंभीर स्थिति बताने के बावजूद उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सफाई कार्य में शामिल कुछ अन्य मजदूर भी अस्वस्थ हुए हैं और उनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User